Pages

3/07/2008

तितली उड़ी

तितली उड़ी, बस में चढ़ी
सीट नहीं मिली
ड्राइवर ने कहा
आजा मेरे पास
तितली बोली " हट बदमास"
मैं तो चली वापस आकाश.

प्रसुतकर्ताः
स्तुति शर्मा

सोनाली


प्यारी चाँद सी गुडिया आई
खुशियों
का संदेशा लाई

झोली
भर लो मम्मी पापा दादी
को भी मेरी बधाई.


ममता के आँगन में "सोनाली" का शुभ आगमन. जीवन की संपूर्णता, शीतलता, शबनमी दादी सरिता रानी जी और सोनाली के माता पिता को मुबारक हो.
देवी नागरानी

12/21/2007

ये नया साल देखो चला आ रहा

नया साल २००८ ये नया साल देखो चला आ रहा मुस्कराकर पुराना चला जा रहा. बीत कर जो गया वो हमारा था कळ आज खुशियाँ समेटे नया आ रहा. है खुशी का नजारा यहाँ हर तरफ खिलखिलाहट सभी को सुनाता रहा. घूँट खुशियों के पीता रहा हर कोई गीत खुशियों भरे दिल ये गाता रहा. है फिजाँ शोख उसमें है शामिल खुशी जाम से जाम है वक्त टकरा रहा. हो मुबारक खुशी, अळविदा ग़म तुम्हें दिल दुआओं को देवी है छलका रहा.

11/21/2007

My God is Great











My God is so Great

So strong and so mighty

There is nothing my God cannot do

For You

एक मुर्गा चश्मे दीदम


एक मुर्गा चश्मे दीदम
चलते चलते थक गया
लाओ चाकू काटो गर्दन
फिर भी वो चलने लगा

कलमकारःस्तुति शर्मा

श्री आर. पी शर्मा जी की पर पोती। दादर मंबई

11/09/2007

दिवाली

दिवाली

मेरे मन की आशा ने दीपक जलाये
दिवाली की दहलीज़ पर जगमगाये.

अंधेरों से बाहर निकलकर मैं आई
वो यादों के जुगनू थे जब झिलमिलाये.

बड़ी खुशनुमा याद के की ताज़गी है
जो मुरझेए फूलों को फिर से खिलाये.

कई तीज त्यौहार बरसों से हमने
है मिल जुल के अपनों के संग में मनाये.

मंगलमय दशहरा दिवाली हो सबकी
फले फूले सब और खुशी से नहाये.

देवी नागरानी
9, नवंबर, २००७

11/01/2007

दिवाली है आई


दिवाली
बधाई बधाई बधाई बधाई
मुबारक सभी को दिवाली है आई.

दशहरा गया अब दिवाली है आई
अंधेरों में रौशन उजाले है लाई.

है शुभ शुभ सुन्हरा ये त्यौहार लोगो
जलाकर दिये वो जगाने है आई.

श्रधा से जो लक्ष्मी का पूजन किये है
वहीं बाँटने धन है लक्ष्मी जी आई.

करे विघ्न का नाश गणनाथ देवा
परे कष्ट करके करे है भलाई.

सदा माँ सरस्वत क्रपा धारिणी बन
दे वर ग्यान का हर किसी को है भाई.

खिलाओ और खाओ, दिवाली मनाओ
बने ढेर पकवान और रस मलाई.

ज़मीरों की जलती रहे शम्अ हर पल
दुआ माँगने देवी दर पर है आई.1